
प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट)- Records are being broken everyday in Maha Kumbh : महाकुंभ का आज 34वां दिन है औैर भीड़ बहुत ज्यादा उमड़ी है। शहर के रास्ते जाम हैं। आज सुबह 10 बजे तक 54.67 लाख लोगों ने संगम में स्नान की है। रविवार को भी भारी भीड़ रहेगी। 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। मेला प्रशासन की ओर से शनिवार को 15000 स्वच्छता कर्मियों के माध्यम से सफाई तथा रविवार को 10 हजार लोगों के हैंड प्रिंट लिए जाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए तैयारी भी कर ली गई, लेकिन शुक्रवार को स्नानार्थियों को रेला उमड़ पड़ा।
अब शनिवार एवं रविवार को और भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दोनों विश्व रिकॉर्ड के कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का का कहना है कि तीनों रिकॉर्ड की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। शुक्रवार को स्नान करने वालों का आंकड़ा 50 करोड़ के पार हो गया।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ने कहा कि प्रत्येक दिन महाकुंभ में नया रिकॉर्ड बन रहा है। यह अपने आप में विश्व कीर्तिमान है। सुबह नौ बजे चेक्टर चार स्थित रामघाट, घाट, सेक्टर सात स्थित भरद्वाज घाट और सेक्टर नौ स्थित गंगेश्वर घाट पर तीन सौ से 500 लोग गंगा में एक साथ सफाई की गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


