
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Ram Rahim acquitted in Chhatrapati murder case : गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर बड़ी कानूनी खबर सामने आई है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में राम रहीम को बरी कर दिया है।
तीन आरोपियों की सजा बरकरार
हाईकोर्ट ने इस मामले में तीन अन्य दोषियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि राम रहीम के खिलाफ इस हत्याकांड में साजिशकर्ता होने के पर्याप्त सबूत नहीं मिले, जिसके चलते उन्हें बरी किया गया।
2019 में CBI कोर्ट ने सुनाई थी सजा
Ram Rahim acquitted in Chhatrapati murder case : इससे पहले 17 जनवरी 2019 को सीबीआई कोर्ट पंचकुला ने राम रहीम समेत अन्य आरोपियों को इस मामले में 7 साल की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।
पहले भी एक मामले में मिल चुकी राहत
गौरतलब है कि राम रहीम को इससे पहले डेरा मैनेजर रणजीत सिंह हत्याकांड में भी हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है।
फिलहाल हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है और कानूनी व राजनीतिक हलकों में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


