
कोलकाता (वीकैंड रिपोर्ट)- Rain in Kolkata : कोलकाता में बारिश लोगों के लिए आफत बन चुकी है। भयंकर बारिश और करंट की वजह से अलग-अलग इलाकों में अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। बेनियापुकुर, कालिकापुर, नेताजी नगर, गरियाहाट और इकबालपुर समेत कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मेट्रो और ट्रेन की सेवा भी ठप्प हो गई है। शहर की सड़कों पर काफी पानी भर आया है। भारी बारिश के कारण कई दुर्गा पूजा मंडप क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूजा आयोजकों को भारी असुविधा हो रही है।
कोलकाता में सड़कें पानी में डूब जाने से कई घरों और आवासीय परिसरों में पानी घुस गया। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) शहर से पानी हुगली नदी में निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है और सुबह 4 बजे से ही सभी लॉक गेट खोल दिए गए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





