
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Railways baggage rules : ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। अब रेल यात्रा के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। रेलवे ने साफ कर दिया है कि बैगेज नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा, ठीक उसी तरह जैसे हवाई यात्राओं में होता है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सांसद वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी के लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर यात्रियों से शुल्क लिया जाएगा। रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में ट्रेन के विभिन्न कोचों में यात्रियों द्वारा ले जाए जाने वाले सामान की अधिकतम सीमा श्रेणी के अनुसार निर्धारित है।
Railways baggage rules : क्लास के अनुसार सामान की सीमा
सेकंड क्लास: यात्री बिना शुल्क 35 किलोग्राम तक सामान ले जा सकते हैं। अतिरिक्त शुल्क देकर यह सीमा 70 किलोग्राम तक बढ़ाई जा सकती है।
स्लीपर क्लास: यात्रियों को 40 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति है। निर्धारित शुल्क के साथ 80 किलोग्राम तक सामान ले जाया जा सकता है।
एसी 3 टियर और चेयर कार: इन श्रेणियों में अधिकतम 40 किलोग्राम सामान ले जाने की ही अनुमति है।
रेलवे के इस निर्णय के बाद यात्रियों को यात्रा से पहले अपने सामान की सही योजना बनानी होगी, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


