
रांची (वीकैंड रिपोर्ट) – Rahul Gandhi gets bail : कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी बुधवार को झारखंड के चाईबासा कोर्ट में पेश हुए। यह पेशी गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े एक मानहानि मामले में हुई है। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। इसके बाद वे कोर्ट से बाहर निकले।
राहुल गांधी ने वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में भाजपा नेता अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है। कांग्रेस किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं, यह भाजपा में ही संभव है। यह केस पहले चाईबासा सीजेएम कोर्ट से रांची एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट स्थानांतरित हुआ था, लेकिन बाद में जब चाईबासा में एमपी-एमएलए विशेष अदालत की स्थापना हुई, तो केस को दोबारा चाईबासा शिफ्ट कर दिया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





