
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Bachao Campaign : शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में ‘पंजाब बचाओ, सरदार सुखबीर सिंह बादल लाओ’ अभियान के तहत बड़े स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रम की घोषणा की है। पार्टी ने बैसाखी तक 40 विधानसभा हलकों में रैलियां आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया है।
पार्टी प्रवक्ता और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मुहिम की पहली रैली 17 फरवरी को कादियां में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 मार्च तक 28 रैलियों का शेड्यूल तय कर लिया गया है, जबकि 13 अप्रैल बैसाखी तक कुल 40 रैलियां पूरी कर ली जाएंगी।
Punjab Bachao Campaign : डॉ. चीमा ने कहा कि इन रैलियों के दौरान पंजाब के मौजूदा और गर्माए राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पार्टी नेतृत्व का दावा है कि यह अभियान राज्य की जनता को मौजूदा हालात से अवगत कराने और समर्थन जुटाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





