
प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट)- Prayagraj Mahakumbh : माघ पूर्णिमा के चलते प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसके चलते बॉर्डर जिले से लोगों को लौटाया जाने लगा है वहीं, प्रयागराज के संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। रीवा में प्रयागराज हाईवे पर रविवार को करीब 10 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा जाम लगा हुआ है। महाकुंभ में जाने और लौटने वाले अलग-अलग राज्यों के लोग फंसे हुए हैं।
Prayagraj Mahakumbh : एमपी-यूपी बॉर्डर पर वाहनों की कतारें लगी हैं। 5 हजार से ज्यादा वाहन इसमें फंसे हुए हैं। वहीं जबलपुर से करीब 40 किमी पहले सिहोरा जबलपुर मार्ग पर भी 11 किमी लंबा जाम लगा है। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया।
Prayagraj Mahakumbh : उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया, 14 फरवरी तक प्रयागराज संगम स्टेशन बंद रहेगा। लखनऊ लौट रहे एक श्रद्धालु आकाश द्विवेदी ने बताया- उनकी गाड़ी 3 घंटे से मलाका गांव के जाम में फंसी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


