
देहरादून (वीकैंड रिपोर्ट)-PM Modi worshiped MAA Ganga : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के गंगोत्री के मुखबा में मां गंगा की पूजा की। अब वह हर्षिल में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अपने दौरे के लिए उत्तराखंड के देहरादून में स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। यहां से वह मुखबा उत्तरकाशी के लिए भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टर से उड़ान भरकर वह मुखबा पहुंचे।
PM Modi worshiped MAA Ganga : श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मुखवा में मां गंगा की आरती, पुष्पांजलि, श्री सुक्ति के द्वारा मां गंगा की चरण पादुकाओं का अभिषेक किया गया। इस दौरान देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की गयी। पीएम मोदी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से प्रधानमंत्री को गंगाजल भेंट किया गया। प्रधानमंत्री आज गंगोत्री नेशनल पार्क में दो ट्रेक रूट जादूंग जनकताल ट्रेक और नीलापानी ट्रेक का भी उद्घाटन करेंगे। ये ट्रेक 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान बंद कर दिए गए थे। इस ट्रेक पर आईटीबीपी और एनआईएम साथ मिलकर ट्रेक करेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





