
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Passport New Rules : पासपोर्ट बनवाने की योजना कर रहे लोगों के लिए बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार 15 फरवरी से पासपोर्ट से जुड़े नए नियम लागू करने जा रही है, जिससे खासतौर पर 18 साल से कम उम्र के बच्चों, किशोरों और नवजातों के लिए पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया आसान हो सकती है। हालांकि अभी तक नियमों को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन सरकारी स्तर पर इन बदलावों को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि नए नियमों का सीधा फायदा माता-पिता और अभिभावकों को मिलेगा।
बच्चों के पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बदलाव संभव
सूत्रों के मुताबिक, नया नियम माता-पिता की सहमति (Parental Consent) और पहचान से जुड़े दस्तावेजों को लेकर हो सकता है। इसके तहत बच्चों के पासपोर्ट के लिए जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा।
दस्तावेज होंगे ऑनलाइन, प्रक्रिया होगी तेज
अब तक जहां स्कूल आईडी या जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) की फिजिकल कॉपी जमा करनी पड़ती थी, वहीं नए नियमों के तहत इन्हें ऑनलाइन अपलोड करने की सुविधा मिल सकती है।
इससे
-
दस्तावेज सत्यापन में तेजी आएगी
-
पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया सरल होगी
-
समय और भागदौड़ दोनों कम होंगे
Passport New Rules : आम लोगों को बड़ी राहत
इन बदलावों का मकसद पासपोर्ट सेवाओं को तेज, डिजिटल और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाना है। खासकर छोटे बच्चों और नवजातों के लिए पासपोर्ट बनवाने में आने वाली दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाएंगी। फिलहाल लोगों को सलाह दी जा रही है कि 15 फरवरी के बाद आवेदन करते समय नए नियमों पर नजर रखें और आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट जरूर चेक करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





