
नई दिल्लीः(वीकैंड रिपोर्ट)- Pariksha Pe Charcha: आज पीएम नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के दाैरान स्टूडेंट्स को टिप्स दिए। पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि मुझे याद है, मैं एक परिवार में कभी भोजन के लिए जाया करता था। उनका एक बेटा कभी गेंहू की रोटी खाता ही नहीं था, उसे किसी ने बोल दिया था कि गेहूं बाजरे की रोटी खाएंगे तो काले हो जाएंगे। कहीं आप लोग भी तो गूगल गुरु से तो नहीं पूछ लेते हैं कि आज क्या खाना है।
Pariksha Pe Charcha: उन्होंने कहा कि मम्मी पापा को समझाइए कि अगर आप दुखी और थकान महसूस करेंगे तो परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे क्या? हम रोबोट नहीं हैं, इंसान हैं। मैं बच्चों के परिवार, टीचर्स सबसे कहता हूं कि बच्चों को दीवारों में बंद करके किताबों का जेलखाना बना दें तो बच्चे कभी ग्रो नहीं कर पाएंगे। उसे खुला आसमान चाहिए। उसके पसंद की कुछ चीजें चाहिए। अगर वो अपने पसंद की चीजें अच्छे से करता है तो पढ़ाई भी अच्छे से कर लेगा।
परीक्षा ही सबकुछ है जिंदगी में, इस प्रकार से नहीं जीना चाहिए।’ पीएम ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ रिलैक्स होने की भी जरूरत होती है। अपने माता-पिता को समझाएं कि रोबोट की तरह नहीं जीना है, हम इंसान हैं। बच्चों को किताबों में ही बंद कर देंगे कि वो विकास नहीं कर सकते। उन्हें खुला आसमान चाहिए होता है, अपनी पसंद की चीजें करनी चाहिए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


