
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं और यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया ने घोषणा की है कि आज दोपहर 12 बजे तक उसकी सभी फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी। वहीं, उत्तर भारत के प्रमुख हवाई अड्डे जैसे श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, बीकानेर, चंडीगढ़, धर्मशाला, लेह आदि को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में स्कूलों और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स की छुट्टी कर दी गई है। सरकार महत्वपूर्ण संस्थानों, इमारतों और संवेदनशील इलाकों के लिए कुछ और कदम भी उठा सकती है। 11 बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है।22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


