
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Operation Sindoor : पहलगाम हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक से लिया है। देररात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया है। भारत ने पाकिस्तान पर 24 मिसाइलें दागीं। इस एयरस्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हो गए हैं। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान में जिन नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया है, उनमें बहावलपुर, मुरीदके, चक अमरू, सियालकोट, भीमबेर, गुलपुर, कोटली, बाघ और मुजफ्फराबाद के इलाके शामिल हैं। बहावलपुर पाकिस्तान के दक्षिणी पंजाब का इलाका है। भारतीय हमले में बहावलपुर मुख्य निशाना था। दरअसल बहावलपुर में ही आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का मुख्यालय है। भारत में कई आतंकी हमलों में जैश ए मोहम्मद की संलिप्तता रही है।
– रात 1 बजे के आसपास भारत की कार्रवाई की जानकारी सामने आई।
– कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार आधी रात के बाद मुजफ्फराबाद शहर के आसपास के पहाड़ों के पास कई जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। विस्फोटों के बाद शहर की बिजली गुल हो गई।
-इसके कुछ देर बाद ही पाकिस्तान सेना का बयान आया, उसने कहा कि वो भारत की कार्रवाई का जवाब देगा
-आधिकारिक जानकारी आई कि भारत ने पाकिस्तान और PoK में हमले को अंजाम दिया गया है. इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया। कुल 9 ठिकानों पर हमला किया गया।
-1.45 बजे- पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


