
अमलापुरम (वीकैंड रिपोर्ट)- ONGC Pipeline Fire Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, लेकिन घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। मलिकिपुरम मंडल के इरुसमांडा गांव के पास ONGC की गैस पाइपलाइन में अचानक बड़े पैमाने पर रिसाव हुआ, जिसके बाद भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आसमान काले धुएं से ढक गया और आसपास के सैकड़ों नारियल के पेड़ जलकर राख हो गए।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त साहिब पर तलब, सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला, सरकार कर रही है राजनिती – सचिव
धमाके के साथ फटी पाइपलाइन, मची अफरा-तफरी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के वक्त जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके तुरंत बाद पाइपलाइन से गैस का रिसाव शुरू हुआ और आग ने विकराल रूप ले लिया। धमाके से घबराए ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ओएनजीसी की तकनीकी टीम और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग की चपेट में आए नारियल के बागान पूरी तरह नष्ट हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय ओएनजीसी के कुएं पर तकनीकी मरम्मत का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि एक निजी कंपनी करीब 10 दिन पहले गैस भंडारों पर काम शुरू कर चुकी थी और इसी दौरान दुर्घटना हुई। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत आसपास के गांवों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की। लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश सरकार का बड़ा फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगाया बैन
सीएम नायडू के सख्त निर्देश
घटना का संज्ञान लेते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कोई हताहत नहीं, राहत कार्य जारी
गनीमत रही कि इतनी भीषण आग और गैस रिसाव के बावजूद अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग और ओएनजीसी की टीमें युद्धस्तर पर आग पर काबू पाने और रिसाव को पूरी तरह बंद करने में जुटी हैं।
यह भी पढ़ें : Grok पर अश्लील कंटेंट को लेकर X सख्त: AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने पर अकाउंट होगा हमेशा के लिए बैन
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





