
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : National News : धर्मांतरण के काले धंधे के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा का कनेक्शन उत्तर प्रदेश के बाहुबली अतीक अहमद से भी रहा है। बीजेपी नेता और अंबा श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा का आरोप है कि अतीक से छांगुर के करीबी रिश्ते रहे हैं. अतीक के गुर्गों ने उसकी मुंबई की राह आसान की। छांगुर बाबा का जन्म बलरामपुर के गरीबपुर गांव में हुआ था। पिता करीमुल्ला की मृत्यु के बाद उसकी मां बच्चों को लेकर अपने मायके रेहरामाफी लौट आईं और छांगुर का जीवन वही बीता। शुरुआत में वह गांव-गांव घूमकर कपड़े और “नग” बेचता था और कभी-कभी मुंबई की हाजी अली दरगाह के पास भी यही काम करता था। साल 2011 में उसकी पत्नी कुतबुनिशा ने ग्राम पंचायत चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
इसी जीत के बाद से छांगुर का जीवन पूरी तरह से बदल गया। बताया जा रहा है कि श्रावस्ती के मुस्लिम बहुल इलाकों में वोटरों को प्रभावित करने के लिए छांगुर बाबा अतीक अहमद के खातिर वोट मांग रहा था। 2014 के चुनाव में अतीक समाजवादी पार्टी के टिकट पर श्रावस्ती सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी की सीधी टक्कर थी। बीजेपी से दद्दन मिश्रा मैदान में थे और वो ही चुनाव जीते थे। छांगुर बाबा का कोई पैंतरा काम नहीं आया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





