
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आपातकाल की निंदा करते हुए इसे भारत के इतिहास का काला अध्याय बताया है। शशि थरूर ने कहा कि कैसे आजादी खत्म की जाती है, ये 1975 में सभी ने देखा. लेकिन आज का भारत 1975 का भारत नहीं है। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर एक मलयालम अखबार में प्रकाशित लेख में थरूर ने 25 जून 1975 और 21 मार्च 1977 के बीच प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा घोषित आपातकाल के काले युग को याद किया।
उन्होंने कहा कि अनुशासन और व्यवस्था के लिए किए गए प्रयास अक्सर क्रूरता के कृत्यों में बदल जाते थे, जिन्हें उचित नहीं ठहराया जा सकता था। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य शशि थरूर ने कहा कि इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी ने जबरन नसबंदी अभियान चलाया। यह आपातकाल का गलत उदाहरण बना। ग्रामीण इलाकों में मनमाने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हिंसा और जबरदस्ती की गई। नई दिल्ली जैसे शहरों में झुग्गियों को बेरहमी से ध्वस्त कर दिया गया और उन्हें साफ कर दिया गया। हजारों लोग बेघर हो गए। उनके कल्याण पर ध्यान नहीं दिया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


