
नेशनल डेस्क Murshidabad Clash Followup : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक इस मामले में 33 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की तलाश के लिए करीब एक दर्जन पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस के अनुसार, इस हिंसा में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया जाएगा।
Murshidabad Clash Followup : क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, रामनवमी के जुलूस के दौरान अचानक झड़प हो गई, जिसके बाद स्थिति हिंसक हो गई। कई जगह पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं थी सड़कों पर आगजनी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ राजनीतिक नेताओं ने इस घटना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए हैं।
पुलिस और प्रशासन अलर्ट
घटना के बाद मुर्शिदाबाद रेंज के DIG अजीत सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया और लगातार पुलिस गश्त जारी है। इसके इलावा संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। cctv के आधार पर कई संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल्या जा रहा है। प्रशासन दोनों समुदायों के लोगों से संपर्क कर शांति बहाल करने की कोशिश कर रहा है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


