
भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट) – Murder Case : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को फांसी पर लटका कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी पूरी सच्चाई उजागर कर दी।
29 नवंबर को आरोपी ने दी थी ‘आत्महत्या’ की झूठी सूचना
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार चौकी की है। 29 नवंबर को कृष्णा शाह नाम का युवक पुलिस चौकी पहुंचा और उसने बताया कि उसके बड़े भाई संज़ीव शाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट सामने आते ही खुलासा हुआ कि मृत्यु फांसी से नहीं बल्कि गला घुटने (स्ट्रैंगुलेशन) से हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू की।

Murder Case : पूछताछ में आरोपी की खुली पोल
जांच सीएसपी मुख्यालय पीएस परस्ते को सौंपी गई। पूछताछ के दौरान कृष्णा शाह बार-बार पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सबूतों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने उसे दबाव में लिया। आखिरकार आरोपी टूट गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
भाभी से संबंध थे हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार कृष्णा शाह शराब का आदी था और उसका अपने बड़े भाई संजीव शाह की पत्नी से अवैध संबंध था। संज़ीव ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसी वजह से आरोपी ने अपने बड़े भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने शव को फांसी पर लटका दिया ताकि यह आत्महत्या जैसा लगे। लेकिन डॉक्टरों की रिपोर्ट और पुलिस की जांच ने उसकी पूरी चाल बेनकाब कर दी। आरोपी को अब जेल भेज दिया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





