
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Mumbai Municipal Corporation Election : मुंबई नगर निगम चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर के नाम तय हो चुके हैं और अब सिर्फ औपचारिकताएं बाकी रह गई हैं। Bharatiya Janata Party ने मेयर पद के लिए Ritu Taware के नाम पर मुहर लगा दी है। वह जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगी। यह मौका ऐतिहासिक है, क्योंकि Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) में यह पहला अवसर होगा, जब बीजेपी का मेयर चुना जाएगा।
मेयर पद के ऐलान से पहले बीएमसी स्थित बीजेपी कार्यालय में खास आयोजन किया गया। यहां 10 पंडितों को बुलाकर वेद मंत्रों का उच्चारण और शंखनाद किया गया। इस दौरान बीजेपी के पार्षदों का लगातार कार्यालय पहुंचना जारी रहा, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। डिप्टी मेयर पद के लिए Shiv Sena की ओर से Sanjay Ghadi नामांकन भरेंगे। जानकारी के अनुसार, उनका कार्यकाल सवा वर्ष का होगा।
Mumbai Municipal Corporation Election : रीतू तावड़े का राजनीतिक सफर
रीतु तावड़े Mumbai के घाटकोपर क्षेत्र से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। इससे पहले वे बीएमसी की शिक्षा समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान में वह महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं।
जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और नागरिक समस्याओं को प्रभावी ढंग से सुलझाने के लिए उनकी पहचान बनी है। मराठा समुदाय से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने गुजराती बहुल वार्ड में भी अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ बनाई है। रीतू तावड़े ने वर्ष 2012 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था, जिसके बाद पार्टी में उनका कद लगातार बढ़ता गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





