
सोलापुर (वीकैंड रिपोर्ट) : Multani Bakery Owner Suicide : महाराष्ट्र के Solapur शहर को पहचान दिलाने वाली प्रसिद्ध Multani Bakery के मालिक Sunil Sadarangani ने एक दर्दनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 60 वर्षीय सुनील सदारंगानी ने विजयपुर रोड स्थित Panash Apartment की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे शहर में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
इस हृदयविदारक घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह छलांग लगाने से पहले छत के किनारे खड़े होकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिखाई दे रहे हैं। एक प्रतिष्ठित और जाने-माने कारोबारी द्वारा उठाए गए इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया है।
लिफ्ट छोड़ सीढ़ियों से पहुंचे 17वीं मंजिल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना वाले दिन दोपहर में सुनील सदारंगानी पनाश अपार्टमेंट पहुंचे। उन्होंने ऊपर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल किया और सीधे 17वीं मंजिल पर चले गए। जब वह छत के किनारे खड़े दिखे, तो नीचे मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और तुरंत सुरक्षा गार्ड को सूचना दी गई।
Multani Bakery Owner Suicide : गार्ड ने रोका, लेकिन चाबी के बहाने लौटे
सूचना मिलते ही सुरक्षा गार्ड ने तेजी दिखाते हुए 17वीं मंजिल पर पहुंचकर उन्हें समझाया और सुरक्षित नीचे ले आया। हालांकि, नीचे आने के बाद सदारंगानी ने यह कहकर गार्ड को भ्रमित किया कि उनकी चाबी ऊपर छूट गई है। इसी बहाने वह दोबारा ऊपर गए और 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिवार के सदस्यों, करीबियों और व्यावसायिक पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किस कारण एक सफल व्यवसायी ने यह कदम उठाया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





