
कानपुर (वीकैंड रिपोर्ट): Mother kills daughter… यहां एक ऐसी ह्दयविदारक वारदात हुई है जिसे जानकर सब हैरान हैं। एक महिला ने अपनी बेटी को जहर देकर मार डाला और फिर सुसाइड कर ली। चकेरी थाना क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले अर्जुन जायसवाल (40) की परचून की दुकान हैं। परिवार में पत्नी निशा (35) और बेटी आशनी (05) थी। जानकारी के मुताबिक अर्जुन बीती रात 11 बजे घर पहुंचा था। इसके बाद दोपहर तक अर्जुन के घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों ने दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन किसी तरह की अंदर से आहट नहीं मिली।
किसी अनहोनी की आशंका के चलते पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो चारो तरफ खून फैला हुआ था। पत्नी और बेटी की लाश पड़ी हुई थी, इस खौफनाक मंजर को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने अर्जुन को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया था, जिसमें कर्ज में डूबे होने की बात लिखी थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





