
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Manish Kashyap Joins BJP : पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में मनोज तिवारी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ उनकी मां भी दिल्ली गई हुईं थीं। इससे बिहार की सियासत तेज हो गई है।
खुद को सन ऑफ बिहार कहने वाले मनीष कश्यप ने पश्चिमी चंपारण सीट पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। वह निर्दलीय चुनाव में उतरना चाहते थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है। इससे पहले वो साल 2020 में वो बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके थे। इसमें उनकी हार हुई थी।
Manish Kashyap Joins BJP : बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मनीष कश्यप ने कहा है कि मेरी मां मोदी जी की फैन हैं। मैं जब जेल में था तब मनोज तिवारी जी ने मेरी मां को बहुत संबल दिया था। मनीष कश्यप ने कहा कि मेरी मां ने कहा है कि तुमको मोदी जी के साथ खड़ा होना है। फिर ये मेरे लिए आखिरी बात हो गई। अब मैं पार्टी के लिए पूरी तरह काम करूंगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





