
प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट)– A huge crowd of devotees gathered at Maha Kumbh on Maghi Purnima… आध्यात्मिकता और संस्कृति के मिलन स्थल महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। माघी पूर्णिमा पर संगम स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। अब तक 46 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है।
A huge crowd of devotees gathered at Maha Kumbh on Maghi Purnima… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था के संदर्भ में पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो और सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान की जाए। वह टीवी पर महाकुंभ नगर समेत समस्त प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की लाइव फीड देखते रहे।
प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर त्रिवेणी संगम पर महास्नान जारी है। संगम पर उमड़े श्रद्धालुओं पर ‘पुष्प वर्षा’ की गई। सीएम योगी ने माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा- पावन स्नान पर्व माघ पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


