
प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट)- Maha Kumbh incident: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान से पहले भगदड़ मच गई थी जिसमें 30 लोगों की जान चली गई, जबकि 60 लोग घायल हैं। मरने वालों में 25 लोगों की पहचान हो गई है। 36 घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चार फरवरी तक सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
महाकुंभ मेला में वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। प्रयागराज से सटे जिलों से आने वाले वाहनों को जिले की सीमा पर रोका जा रहा है। रास्ते को वन-वे कर दिया गया है। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए एक तरफा मार्ग व्यवस्था लागू कर दी गई है। महाकुंभ भगदड़ के बाद सभी तरह के VVIP पास को रद्द कर दिया गया है। किसी भी विशेष पास के जरिए वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


