
नई दिल्ली | 25 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- LPG Cylinder New Rules : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने घरेलू गैस सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। आम उपभोक्ताओं को बिना परेशानी गैस उपलब्ध हो, इसके लिए बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं।
भारत पेट्रोलियम ने अब सिलेंडर बुकिंग पर सीमा तय कर दी है। नए नियमों के तहत एक ग्राहक महीने में अधिकतम 2 ही LPG सिलेंडर बुक कर सकेगा। इसके अलावा एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरे के लिए 25 दिन का इंतजार अनिवार्य कर दिया गया है, जो पहले 21 दिन था।
इन बदलावों का उद्देश्य कालाबाजारी और अनावश्यक स्टॉकिंग को रोकना है, ताकि हर उपभोक्ता तक गैस की समान आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। सरकार साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर देती है, जबकि 3 सिलेंडर बिना सब्सिडी के मिलते हैं। यानी एक ग्राहक सालभर में कुल 15 सिलेंडर ही प्राप्त कर सकता है।
LPG Cylinder New Rules : अगर किसी उपभोक्ता को इससे ज्यादा सिलेंडर की जरूरत होती है, तो उसे Hello BPCL ऐप के जरिए कारण बताना होगा, जैसे शादी या अन्य बड़ा कार्यक्रम। इसके साथ ही अब गैस डिलीवरी के समय OTP (DAC) बताना अनिवार्य होगा, अन्यथा सिलेंडर नहीं मिलेगा।
नए नियमों के अनुसार, ग्राहकों का मोबाइल नंबर रजिस्टर होना और e-KYC पूरा होना भी जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर सब्सिडी और बुकिंग में परेशानी आ सकती है। इन नियमों के लागू होने से गैस वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और नियंत्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


