
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Liquor became expensive in Haryana : हरियाणा से शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। देशी और अंग्रेजी दोनों तरह के शराब के शौकीनों को पहले के मुकाबले अब जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। हरियाणा में देसी शराब 15 रुपये तो वहीं, अंग्रेजी शराब की बोतल पर 50 रुपये तक रेट बढ़ गए हैं। बीयर के दामों में भी रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि देखी गई है।
Liquor became expensive in Haryana : पहले जहां देसी शराब की बोतल 175 रुपये की मिलती थी अब उसका दाम बढ़कर 190 तक पहुंच गया हैय़। वहीं, भारत में बनने वाली सुपर प्रीमियम वर्ग में शराब की बोतल अब 3100 रुपये की जगह 3150 रुपये की मिलेगी। सुपर डीलक्स शराब के दाम 5.1 से 9.1 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं।
सुपर डीलक्स शराब की बोतल 875 रुपये की बजाय 920, डीलक्स-1 वर्ग की शराब 725 रुपये की बजाय 770 और डीलक्स-2 की 675 रुपये में मिलने वाली बोतल 720 रुपये में मिलेगी। डीलक्स-1 वर्ग की शराब के दाम 6.2 प्रतिशत से लेकर 14 प्रतिशत और डीलक्स-2 के दाम 6.7 से 11.1 प्रतिशत तक बढ़े हैं। इसी तरह डीलक्स-3 वर्ग में आठ से 20 प्रतिशत तक दाम बढ़ाए गए हैं। 500 रुपये में मिलने वाली बोतल अब 540 रुपये में मिलेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





