
नेशनल डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) Lashkar Terrorist Arrested in Delhi : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। वह भारत में आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप में वांछित था।
प्राप्त कजानकारी के अनुसार लोन बांग्लादेश से अपना नेटवर्क चला रहा था और भारत में स्लीपर सेल तैयार करने में जुटा था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था और भारत में हमलों की योजना बना रहा था।
लोन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के कंगन का रहने वाला है और लंबे समय से आतंकी गतिविधियों से जुड़ा रहा है।
Lashkar Terrorist Arrested in Delhi : पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
शब्बीर अहमद लोन को साल 2007 में दिल्ली पुलिस ने AK-47 और ग्रेनेड जैसे हथियारों के साथ पकड़ा था। हालांकि, 2018 में उसे जमानत मिल गई, जिसके बाद वह फरार हो गया और बाद में बांग्लादेश पहुंचकर वहां से आतंकी नेटवर्क खड़ा कर लिया।
कैसे चला रहा था नेटवर्क?
जांच एजेंसियों के अनुसार लोन बांग्लादेश में बैठकर भारत में लोगों की भर्ती कर रहा था और स्लीपर सेल के जरिए हमलों की तैयारी कर रहा था। वह देश में माहौल खराब करने के लिए भड़काऊ पोस्टर और प्रचार भी करवा रहा था।
Lashkar Terrorist Arrested in Delhi : एजेंसियों की जांच जारी
फिलहाल लोन से पूछताछ की जा रही है। एजेंसियां उसके पूरे नेटवर्क, फंडिंग और भारत में संभावित टारगेट के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। हाल ही में दिल्ली और दक्षिण भारत में सक्रिय एक आतंकी मॉड्यूल का भी खुलासा हुआ था। इस मामले के बाद सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई हैं। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


