
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – kejariwal in Jail : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की मांग पर कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में रहेंगे। ऐसे में वहां केजरीवाल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी जेल में शराब घोटाले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और के. कविता भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, तिहाड़ की जेल नंबर-2, 3 और नंबर 5 जेल को सैनिटाइज करवाया गया है। सोमवार सुबह (1 अप्रैल 2024) हुई मीटिंग के बाद इन तीनों जेलों को सैनिटाइज करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इन तीनों में से किसी एक जेल में अरविंद केजरीवाल को रखा जा सकता है। जेल में आने के बाद पहले अरविंद केजरीवाल का मेडिकल करवाया जाएगा। इसके बाद दिल्ली के सीएम को जेल मेनुअल के बारे में जानकारी दी जाएगी।
जेल की दिनचर्या
जेल में रहने वाले हर कैदी की दिनचर्या समान होती है. किसी कैदी को कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाती है। सुबह 6.40 बजे कैदियों को नाश्ता दिया जाता है। नाश्ते में चाय और ब्रेड मिलती है। फिर सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच खाना मिलता है, जिसमें दाल, एक सब्जी और पांच रोटी होती है। अगर कोई कैदी उपवास या व्रत रखता है, तो उसे फिर इस हिसाब से खाना दिया जाता है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कैदी बैरक में ही बंद रहते हैं. तीन बजे उन्हें बाहर निकाला जाता है। साढ़े 3 बजे चाय और दो बिस्किट दिए जाते हैं। शाम साढ़े पांच बजे रात का खाना दिया जाता है। इसमें भी पांच रोटी, दाल और सब्जी होती है. अगर कोई कैदी रोटी नहीं खाना चाहता, तो उसे चावल दिए जाते हैं। फिर शाम साढ़े 6 बजे या 7 बजे कैदियों को सेल में बंद कर दिया जाता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






