
बठिंडा, 10 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Kamal Bhabhi Murder Case :पंजाब पुलिस को ‘कमल भाभी’ हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी की हत्या के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को यूएई से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां उसे Indira Gandhi International Airport पर गिरफ्तार कर लिया गया।
विदेश भागा आरोपी, अब गिरफ्त में
पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल सिंह जून 2025 में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद विदेश फरार हो गया था। काउंटर इंटेलिजेंस विंग और केंद्रीय एजेंसियों की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद उसे यूएई से डिपोर्ट कराया गया।
अपहरण के बाद हत्या
जांच में सामने आया है कि 11 जून 2025 को आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कंचन कुमारी का अपहरण किया और फिर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को बठिंडा में एक अस्पताल के बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया गया था। इस मामले में उसके अन्य साथी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
Kamal Bhabhi Murder Case : आरोपी को 10 अप्रैल 2026 की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
यह गिरफ्तारी इस हाई-प्रोफाइल केस में एक अहम सफलता मानी जा रही है, जिससे पूरे मामले की साजिश और नेटवर्क को समझने में मदद मिल सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


