
हिसार (वीकैंड रिपोर्ट)– jyoti malhotra news : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की आरोपी ज्योति की रिमांड 4 दिन और बढ़ा दी गई है। पुलिस ने ज्योति का रात 11.15 पर ही मेडिकल करवा लिया था। उसके बाद आज सुबह 9.30 बजे हिसार कोर्ट में पेश किया गया जहां से पुलिस को 4 दिन की रिमांड और मिल गई।
jyoti malhotra Crime News : गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे हिसार पुलिस ज्योति को कोर्ट लेकर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक चली सुनवाई में पुलिस ने दलील दी कि मामले में और जानकारी जुटानी है, जिसके लिए आरोपी का पुलिस रिमांड जरूरी है। अदालत ने तर्क स्वीकारते हुए रिमांड को 4 दिन और बढ़ा दिया। पेशी के दौरान पुलिस और प्रशासन ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





