
रांची (वीकैंड रिपोर्ट)- झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का निधन हो गया है। 2 अगस्त को बाथरूम में गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था।
रांची में दिल्ली से लाए गए पार्थिव शरीर को सबसे पहले बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शव यात्रा विधानसभा परिसर पहुंची, जहां विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो, पूर्व मंत्री बादाल पत्रलेख, विधायक राजेश काछप, प्रदीप यादव सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से अपने साथी को अंतिम विदाई दी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





