
नई दिल्ली, 12 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Israel US Iran War : दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर बढ़ती चिंता के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने भारत के झंडे वाले तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) से गुजरने की अनुमति दे दी है। माना जा रहा है कि यह फैसला भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कूटनीतिक पहल के बाद लिया गया है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच हुई बातचीत के बाद ईरान ने भारतीय जहाजों को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने की इजाजत दी।
भारतीय टैंकर सुरक्षित पार हुए
ईरान की इस अनुमति के बाद भारत के दो तेल टैंकर ‘पुष्पक’ और ‘परिमल’ सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट से गुजर चुके हैं। इससे पहले एक अन्य टैंकर, जिसका कैप्टन भारतीय बताया जा रहा है, वह भी इस समुद्री मार्ग से होकर भारत पहुंच चुका है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जहाज मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के बाद इस मार्ग से गुजरकर भारत आने वाला पहला टैंकर है।
Israel US Iran War : सऊदी तेल लेकर मुंबई पहुंचा जहाज
बताया जा रहा है कि सऊदी अरब का कच्चा तेल लेकर आ रहा लाइबेरिया के झंडे वाला टैंकर दो दिन पहले होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा और फिलहाल मुंबई पोर्ट पर पहुंच चुका है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम मार्ग है। ऐसे में भारतीय टैंकरों को मिली यह अनुमति भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण राहत मानी जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


