
जूनागढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): Islamic preacher Arrest…गुजरात पुलिस ने नफरत फैलाने वाला भाषण देने के आरोप में दर्ज एक प्राथमिकी के संबंध में मुंबई से इस्लामिक उपदेशक मुफ्ती सलमान अजहारी को गिरफ्तार किया और उसे राज्य में वापस लाया जा रहा है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Islamic preacher Arrest… गुजरात के जूनागढ़ शहर में ‘बी’ खंड थाने के समीप एक खुले मैदान में 31 जनवरी की रात आयोजित एक कार्यक्रम में यह भाषण दिया गया था। मौलाना सलमान अजहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस्लामिक बयान वाले उनके वीडियो को देखने वाले लाखों लोग हैं। उत्तर भारत से लेकर पश्चिम भारत तक में मुस्लिमों के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं। मुफ्ती सलमान अजहरी के जरिए यूट्यूब पर दी गई जानकारी के मुताबिक वह ‘जामिया रियाजुल जन्नाह’, ‘अल-अमन एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट’ और ‘दारुल अमन’ के संस्थापक हैं। इसमें लिखा गया है कि मौलाना के फॉलोवर्स दुनियाभर में फैले हुए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


