
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Holi Special Trains 2026 : देशभर में होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। घर-गांव जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने होली स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे ने 5 अलग-अलग रूटों पर अप-डाउन मिलाकर 10 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
लालकुआं–कोलकाता–लालकुआं होली स्पेशल
-
05060 (लालकुआं–कोलकाता): 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार, 13:35 बजे लालकुआं से प्रस्थान, अगले दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
-
05059 (कोलकाता–लालकुआं): 7 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार, 05:00 बजे कोलकाता से रवाना, अगले दिन 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
मुख्य स्टेशन: गोरखपुर, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल आदि।
सहरसा–पूर्णिया कोर्ट–सहरसा स्पेशल
-
05506 (सहरसा–पूर्णिया कोर्ट): 6 मार्च से 15 मार्च तक (मंगल, शुक्र, शनि, रवि) 13:20 बजे प्रस्थान, 15:30 बजे पूर्णिया कोर्ट आगमन।
-
05505 (पूर्णिया कोर्ट–सहरसा): 9 मार्च से 17 मार्च तक (सोम, मंगल, शुक्र, शनि) 15:00 बजे प्रस्थान, 18:30 बजे सहरसा आगमन।
मुख्य स्टेशन: मधेपुरा, मुरलीगंज, बनमंखी।
Holi Special Trains 2026 : सोगरिया–दानापुर–सोगरिया स्पेशल
-
09803 (सोगरिया–दानापुर): 1 मार्च, 23:10 बजे प्रस्थान, अगले दिन 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
-
09804 (दानापुर–सोगरिया): 3 मार्च, 01:15 बजे प्रस्थान, अगले दिन 01:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
मुख्य स्टेशन: आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी।
डानकुनी–पटना–डानकुनी स्पेशल
-
03035 (डानकुनी–पटना): 27 फरवरी और 4 मार्च, 00:30 बजे प्रस्थान, 14:45 बजे पटना पहुंचेगी।
-
03036 (पटना–डानकुनी): 27 फरवरी और 4 मार्च, 16:15 बजे प्रस्थान, अगले दिन 07:00 बजे डानकुनी पहुंचेगी।
मुख्य स्टेशन: फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह।
गोमतीनगर–मालतीपाटपुर–गोमतीनगर स्पेशल
-
05064 (गोमतीनगर–मालतीपाटपुर): 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार, 18:55 बजे प्रस्थान, शनिवार 03:30 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी।
-
05063 (मालतीपाटपुर–गोमतीनगर): 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार, 11:15 बजे प्रस्थान, अगले दिन 20:00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
रूट: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया।
Holi Special Trains 2026 : यात्रियों के लिए बड़ी राहत
होली के मौके पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए चलाई गई ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी। अगर आप भी त्योहार पर घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो जल्द से जल्द टिकट बुक कर शेड्यूल चेक कर लें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


