
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Good News for Pensioners : देश के करोड़ों बुज़ुर्ग पेंशनधारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के साथ मिलकर एक नई डोरस्टेप सेवा शुरू की है, जिसके तहत अब पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए न तो बैंक जाना पड़ेगा और न ही सरकारी दफ्तरों की लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ेगा।
इस नई सुविधा के तहत डाक विभाग का कर्मचारी या ग्रामीण डाक सेवक सीधे पेंशनधारक के घर पहुंचेगा और वहीं पर बायोमेट्रिक जांच के जरिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार करेगा। इसके लिए पेंशनर को कोई शुल्क नहीं देना होगा, क्योंकि पूरी लागत EPFO द्वारा वहन की जाएगी।
क्या है यह नई सुविधा?
यह सुविधा खास तौर पर EPS-95 पेंशन योजना से जुड़े करीब 78 लाख पेंशनधारकों के लिए लागू की गई है। डाक प्रतिनिधि पेंशनर के घर पहुंचकर फेस स्कैन या फिंगरप्रिंट के जरिए पहचान सत्यापित करेगा और डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सीधे EPFO सिस्टम में अपडेट कर दिया जाएगा। यह प्रमाण पत्र एक साल तक मान्य रहेगा।
Good News for Pensioners : कैसे पूरी होगी प्रक्रिया?
डाक प्रतिनिधि सबसे पहले यह जांच करेगा कि जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की समयसीमा नजदीक है या नहीं। इसके बाद आधार कार्ड की जानकारी को पेंशन रिकॉर्ड से मिलाया जाएगा। पहचान सत्यापित होते ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तुरंत सिस्टम में अपडेट हो जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
-
IPPB कस्टमर केयर हेल्पलाइन: 033-22029000 पर कॉल करें
-
स्मार्टफोन में Post Info ऐप डाउनलोड कर डोरस्टेप सेवा के लिए अनुरोध दर्ज करें
-
नजदीकी डाकघर, डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क करें
-
प्रक्रिया पूरी होने के बाद jeevanpramaan.gov.in से प्रमाण पत्र डाउनलोड करें
यह सुविधा खास तौर पर उन बुज़ुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं या डिजिटल तकनीक का उपयोग नहीं कर पाते। अब समय पर जीवन प्रमाण पत्र न देने की वजह से पेंशन रुकने का डर भी खत्म हो जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





