
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold Silver Rate : आज 1 फरवरी को बजट 2026 पेश होने से पहले ही सर्राफा बाजार में जबरदस्त भूचाल देखने को मिला। सुबह बाजार खुलते ही सोना और चांदी दोनों के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा झटका चांदी को लगा, जिसकी कीमतें एक ही झटके में 17,000 रुपये से अधिक टूट गईं। बीते सप्ताह की रिकॉर्ड ऊंचाई से तुलना करें तो यह गिरावट निवेशकों के लिए किसी सदमे से कम नहीं मानी जा रही है। कुछ ही दिनों में लाखों रुपये सस्ती होकर चांदी अब करीब 2.65 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।
चांदी की इस तेज गिरावट का असर सोने पर भी साफ नजर आया। सोने के भाव में करीब 13,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह फिसलकर लगभग 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। बजट से पहले इस तरह की कमजोरी ने सर्राफा बाजार में चिंता बढ़ा दी है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अचानक नहीं आई है। पिछले हफ्ते आई भारी टूट ने निवेशकों के भरोसे को पहले ही हिला दिया था, जिसका असर आज पैनिक सेलिंग यानी घबराहट में की गई बिकवाली के रूप में सामने आया है। ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली की होड़ ने कीमतों पर और दबाव बना दिया।
Gold Silver Rate : हालांकि आज रविवार होने के बावजूद बजट के चलते कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग जारी रही, लेकिन निवेशकों को किसी भी तरह की राहत नहीं मिली। जो लोग उम्मीद कर रहे थे कि बजट के दिन बाजार संभलेगा, उनके लिए शुरुआती कारोबार के आंकड़े डराने वाले साबित हुए। सोना-चांदी में आई इस तेज गिरावट ने कई निवेशकों को 1980 के दौर की ऐतिहासिक गिरावट की याद दिला दी है। अब सबकी निगाहें वित्त मंत्री के बजट भाषण पर टिकी हैं कि क्या कोई ऐसा ऐलान होगा, जो सर्राफा बाजार की इस तेज ढलान को थाम सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





