
नई दिल्ली, 16 फरवरी 2026 (वीकैंड रिपोर्ट) Gold Silver Price : सर्राफा बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के कारोबार में सोना और चांदी की कीमतों में अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में ‘क्रैश’ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि दोपहर तक निचले स्तरों से जोरदार रिकवरी देखने को मिली, जिससे निवेशकों में फिर नई उम्मीद जगी।
Gold Silver Price Today
एमसीएक्स पर सोना सुबह गिरकर ₹1,54,248 प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक पहुंच गया था। लेकिन बाद में इसमें लगभग ₹1,212 की तेजी आई और दोपहर तक भाव ₹1,55,460 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में उतार-चढ़ाव और भी ज्यादा तेज रहा। सुबह चांदी ₹2,35,624 प्रति किलो तक लुढ़क गई थी, लेकिन दोपहर 1:33 बजे तक यह तेज उछाल के साथ ₹2,41,150 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।
विशेषज्ञों का मानना है कि बीते दिन की तेजी के बाद आज निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) के कारण बाजार में दबाव बना। हालांकि निचले स्तरों पर खरीदारी लौटने से कीमतों में तेजी आई है। इस तरह के तीव्र उतार-चढ़ाव ने खरीदारों और निवेशकों दोनों को असमंजस में डाल दिया है।
Gold Silver Price अब बाजार की नजर इस बात पर है कि क्या सोना-चांदी के भाव फिर से नए रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ेंगे या लगातार हो रही मुनाफावसूली के कारण कीमतों में फिर गिरावट आ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है, इसलिए निवेशकों को सतर्कता के साथ कदम उठाने की सलाह दी जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




