
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। कमोडिटी मार्केट में आज इतिहास रच गया, जब MCX पर सोना पहली बार 1.57 लाख रुपये के पार पहुंच गया। 21 जनवरी को 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने का वायदा 1,57,590 रुपये के ऑल टाइम हाई स्तर तक पहुंच गया।
आज सोना MCX पर 1,51,575 रुपये के स्तर पर ओपन हुआ था और कुछ ही घंटों में इसमें तेज़ी देखने को मिली। दोपहर करीब 12 बजे सोना 1,57,590 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। सोने के साथ-साथ चांदी ने भी आज नया इतिहास बना दिया है।
MCX पर चांदी ने भी बनाया रिकॉर्ड
आज चांदी MCX पर 3,25,903 रुपये के स्तर पर खुली और कुछ ही समय में इसमें जबरदस्त तेजी आई। दोपहर 12 बजे के आसपास चांदी 3,33,700 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रही थी। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण सोना-चांदी दोनों ही अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते सोने-चांदी में लगातार तेजी बनी हुई है। इसका असर सीधे रियल टाइम रेट्स पर भी देखने को मिल रहा है।
Gold Silver Price : सोना खरीदते समय रखें शुद्धता का ध्यान
अगर आप सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसकी शुद्धता की पहचान करना बेहद जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा सोने की शुद्धता जांचने के लिए हॉलमार्किंग सिस्टम तय किया गया है।
हॉलमार्क के अनुसार:
• 24 कैरेट सोने पर 999 अंकित होता है (सबसे शुद्ध)
• 22 कैरेट पर 916
• 21 कैरेट पर 875
• 18 कैरेट पर 750
आमतौर पर गहने 22 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं क्योंकि 24 कैरेट सोना बेहद मुलायम होता है और आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





