
जयपुर (वीकेंड रिपोर्ट) Fighter jet crashes : राजस्थान के चूरू जिले में बुधवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के राजलदेसर में हुआ, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए।
Fighter jet crashes : जानकारी के मुताबिक हादसा रतनगढ़ कस्बे के पास भानुदा गांव में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी वहां पहुंच गई। हालांकि यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि विमान ने कहां से उड़ान भरी थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


