
नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- FASTag New Rules : देशभर में हाईवे पर सफर करने वालों के लिए 10 अप्रैल से बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। केंद्र सरकार के नए नियमों के तहत अब टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट पूरी तरह बंद कर दिया गया है। Ministry of Road Transport and Highways के निर्देशों के अनुसार, सभी वाहनों के लिए FASTag अनिवार्य कर दिया गया है।
बिना FASTag देना होगा ज्यादा पैसा
नए नियमों के तहत यदि किसी वाहन पर FASTag नहीं है या वह एक्टिव नहीं है, तो वाहन चालक को सामान्य टोल शुल्क से 25% अधिक राशि चुकानी होगी। उदाहरण के तौर पर, 100 रुपये के टोल पर अब 125 रुपये देने होंगे।
UPI से पेमेंट की सुविधा
कैश बंद होने के बाद सरकार ने UPI के जरिए भुगतान की सुविधा दी है। हालांकि, यह सुविधा महंगी साबित होगी क्योंकि इसमें अतिरिक्त 25% शुल्क देना होगा।
FASTag New Rules : क्यों लिया गया यह फैसला?
सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करना और ट्रैफिक को सुचारू बनाना है। FASTag से कुछ ही सेकंड में पेमेंट हो जाता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होती है।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
सरकार ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुर्माने की रकम का भुगतान तीन दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा, अन्यथा आगे की कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
सालाना पास भी हुआ महंगा
National Highways Authority of India (NHAI) ने FASTag के सालाना पास की फीस भी बढ़ा दी है। अब निजी वाहनों के लिए यह शुल्क 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दिया गया है, जो वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


