
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmers Protest : किसानों का विरोध-प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है। भारतीय किसान यूनियन उग्राहां गुट ने किसान आंदोलन को सपोर्ट करते हुए पंजाब में रेल रोको आंदोलन का ऐलान कर दिया। किसानों ने पंजाब-हरियाणा की सीमाओं पर बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिशें की। रबर बुलेट से फायरिंग से लेकर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं और ड्रोन से भी अटैक कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा जा रहा है। इस बीच, किसान नेताओं ने केंद्र सरकार से बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। आज गुरुवार शाम 5 बजे चंडीगढ़ में तीसरे राउंड की बातचीत होगी। बातचीत के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल होंगे। किसानों को मनाने की कोशिश की जाएगी। सरकार ने किसानों की 10 मांगें मान ली हैं। तीन मांगों पर बात अटकी है।
Farmers Protest : शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर समिति को मिलाकर 26 संगठनों ने भारत बंद की कॉल की है। केंद्रीय ट्रेड यूनियन इसमें शामिल रहेंगी। दिन के समय भारत बंद के अलावा, किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देश भर में मुख्य सड़कों पर बड़े पैमाने पर चक्का जाम में शामिल होंगे। इन सब के बीच आज गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं भी चालू हैं। जिसको लेकर एक एडवाइडरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि परीक्षा देने वाले छात्र अपने घरों से जल्दी निकलें जिससे कि वो समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सकें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





