
नवादा (वीकैंड रिपोर्ट)- Fake Pregnancy Job Scam : बिहार के नवादा जिले से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के साथ-साथ आम लोगों को भी सन्न कर दिया है। ठगों ने निःसंतान दंपतियों की भावनाओं और जरूरतों को निशाना बनाकर एक अनोखा और खतरनाक स्कैम खड़ा किया, जिसे वे ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब सर्विस’ का नाम दे रहे थे।
यह गिरोह लोगों को फोन कर दावा करता था कि वे निःसंतान महिलाओं को गर्भवती कराने की विशेष तकनीक जानते हैं। इसके बदले ग्राहकों को 10 लाख रुपये तक कमाने का लालच दिया जाता था। कहा जाता था कि यदि कोई व्यक्ति किसी महिला को गर्भवती कर देता है तो उसे मोटी रकम मिलेगी। इसी झांसे में आकर लोग रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक जमा कर देते थे।
Fake Pregnancy Job Scam : पुलिस के अनुसार, यह गिरोह खासतौर पर आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों और जल्दी पैसा कमाने की चाह रखने वालों को टारगेट करता था। फोन कॉल पर बड़े-बड़े दावे किए जाते और भरोसा दिलाया जाता कि यह काम पूरी तरह लीगल और सुरक्षित है।
इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब नवादा पुलिस को हिसुआ थाना क्षेत्र के मनवा गांव में साइबर ठगी के अड्डे की गुप्त सूचना मिली। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इनमें एक नाबालिग है जबकि दूसरे की पहचान रंजन कुमार के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब’ के नाम पर लोगों से ठगी कर चुके हैं और लाखों रुपये कमा चुके हैं। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में कॉल रिकॉर्ड और चैट मिलने की उम्मीद है।
Fake Pregnancy Job Scam : पुलिस का कहना है कि यह साइबर अपराध न सिर्फ आर्थिक ठगी है, बल्कि लोगों की भावनाओं और सामाजिक मूल्यों से भी खिलवाड़ है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


