
उधमपुर (वीकैंड रिपोर्ट) – पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 24 घंटे में लगातार तीसरा एनकाउंटर शुरू हुआ है। सुरक्षाबलों ने उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में कुछ आतंकियों को घेर लिया है। आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। 23 अप्रैल की शाम को तंगमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा था। यहां आतंकी एक घर में छिपे थे।
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। आसपास के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है ताकि आतंकी भाग न सकें। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है और सुरक्षाबल पूरी सतर्कता से आतंकियों को पकड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


