
कठुआ (वीकैंड रिपोर्ट)– Encounter in kathua : कठुआ जिले के राजबाग में 27 मार्च से चल रहे एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए हैं। गोलीबारी में सुरक्षाबलों के 3 जवान शहीद हुए हैं। ये जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के जवान हैं। कल ये जवान घायल हुए थे, आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शहीद जवानों में तारिक अहमद, जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह शामिल हैं। इन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज (JMC) रेफर किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान भीषण गोलीबारी और विस्फोट हुए।
Encounter in kathua : कठुआ जिले का शांत गांव सुफैन गोलियों, ग्रेनेड और रॉकेट फायर की आवाजों से थर्रा उठा।सेना के अधिकारियों ने बताया कि विशेष सूचना मिलने के बाद जवान जब वहां पहुंचे तो आतंकवादी जंगल से गुजर रहे थे। इस दौरान मुठभेड़ आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान तीन जवान बलिदान और तीन आतंकी ढेर हो गए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


