
लखनऊ, 14 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Egg Expiry Date : लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब 1 अप्रैल 2026 से हर अंडे पर उत्पादन तिथि (Manufacturing Date) और एक्सपायरी डेट (Expiry Date) लिखना अनिवार्य होगा। इस कदम का उद्देश्य बाजार में बासी अंडों की बिक्री पर रोक लगाना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दुकानदार पुराने अंडों को ताजा बताकर नहीं बेच सकेगा। नियमों का पालन न करने पर संबंधित अंडों को नष्ट किया जा सकता है या ‘मानव उपभोग के लिए अयोग्य’ घोषित किया जाएगा।
Egg Expiry Date : पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर
यह नियम पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देशों पर लागू किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अंडों की गुणवत्ता सीधे तौर पर स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, और कई जगहों पर अब तक बासी अंडे बेचे जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं।
कितने दिन तक सुरक्षित रहते हैं अंडे?
विशेषज्ञों के अनुसार:
सामान्य तापमान (लगभग 30°C) पर अंडे करीब 2 हफ्ते तक सुरक्षित रहते हैं। 2 से 8°C के बीच ठंडे स्थान पर रखने पर अंडे लगभग 5 हफ्तों तक सुरक्षित रह सकते हैं। हालांकि, कई दुकानदार उचित कोल्ड स्टोरेज का उपयोग नहीं करते, जिससे गुणवत्ता प्रभावित होती है। अब अंडों पर तारीख छपने से उपभोक्ता आसानी से उनकी ताजगी पहचान सकेंगे।
Egg Expiry Date : अलग स्टोरेज जरूरी
नियमों के अनुसार अंडों और सब्जियों को एक ही कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखा जा सकता, क्योंकि दोनों के लिए अलग-अलग तापमान की आवश्यकता होती है। फिलहाल राज्य में कोल्ड स्टोरेज की सुविधाएं सीमित हैं, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि नियमों में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।
दुकानदारों को दी गई चेतावनी
अधिकारियों ने दुकानदारों और व्यापारियों को समय रहते तैयारी करने की सलाह दी है। अब हर अंडे पर उसकी ‘जन्म तिथि’ और ‘समाप्ति तिथि’ लिखी होगी, जिससे ग्राहक सही निर्णय ले सकेंगे और सुरक्षित भोजन का सेवन कर पाएंगे।सरकार का कहना है कि यह फैसला उपभोक्ता सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


