
नई दिल्ली, 9 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi Secretariat Bomb Threat : राजधानी में उस समय हड़कंप मच गया जब Delhi Secretariat को गुरुवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे परिसर को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंचीं। शुरुआती जांच में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन जारी है।
‘खालिस्तान’ शब्द से बढ़ी गंभीरता
अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में ‘खालिस्तान’ शब्द का उल्लेख किया गया था, जिसके चलते मामले को और गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके मकसद का पता लगाने में जुटी है।
Delhi Secretariat Bomb Threat : पहले भी सामने आई सुरक्षा चूक
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में Delhi Legislative Assembly में सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई थी। एक शख्स वीवीआईपी गेट तोड़कर परिसर में घुस गया था और बिना रोक-टोक के बाहर निकल गया। बाद में आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा है।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच दिल्ली की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


