
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Delhi Excise Policy Scam : शराब नीति घोटाले में आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के बाद अब सीबीआई ने रिमांड पर लिया है। दिल्ली सीएम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल गुस्से से भरी हुई है। उसने अपनी भड़ास एक ट्वीट के जरिये निकाली है। उन्होंने कहा के यहाँ तानाशाही का राज चल रहा है। उसने केजरीवाल की गिरफ्तारी को तानाशाही बताया है। सुनीता केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर ट्वीट करते हुए कहा, ”अभी तक हमेशा यही प्रार्थना रही है कि ईश्वर सबको सुबुद्धि दे। लेकिन अब प्रार्थना रहेगी कि तानाशाही का विनाश हो।”

इससे पहले भी सुनीता केजरीवाल ने एक पोस्ट लिखी थी जिसमें उसने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई थी। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “20 जून को अरविंद केजरीवाल को बेल मिली थी लेकिन बेल मिलने के बाद तुरंत ED ने इसे रुकवा दिया। उससे अगले दिन CBI ने उसके पति को आरोपी बना दिया और आज गिरफ़्तार कर लिया। उसका कहना है कि पूरा तंत्र इस कोशिश में लगा हुआ है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये। ये क़ानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।”
दिल्ली के CM से सीबीआई आज करेगी पूछताश
Delhi Excise Policy Scam : आपको बता दें कि सीबीआई की टीम आज केजरीवाल को अपने सवालों के घेरे में लेगी। सीबीआई 29 जून तक केजरीवाल से शराब नीति से जुड़े सवालों को लेकर पूछताछ करेगी क्योंकि अब तक केजरीवाल से जब भी इस घोटाले से जुड़े सवालों के बारे में पुछा जाता था तो वो इसे नजरअंदाज कर देते थे सीबीआई ने कोर्ट में बताया कि वो केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है। इसके अलावा, सीबीआई ने इस जांच को जुलाई तक पूरी हो जाने का आश्वासन दिया है।
केजरीवाल ने सिसोदिया को बताया आरोपी
सीबीआई ने दावा किया है कि केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया पर सारा दोष मढ़ा है लेकिन अदालत में वो इस बात से मुकर गए है। अदालत में उन्होंने सिसोदिया को निर्दोष बताया है। उन्होंने सिसोदिया पर इस मामले में किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगाया। कोर्ट ने केजरीवाल के वकील की दलील सुनने के बाद उसे घर का खाना खाने की इजाजत दे दी है। और यह भी कहा के वो अपनी सेहत से जुड़ी जरूरी दवाओं को भी घर से मंगवा सकते है। इसके साथ ही सीबीआई ने पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके वकील को सीएम केजरीवाल से मिलने के लिए हर दिन की मुलाकात के लिए 30 – 30 मिंट का समय तय किया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


