
नई दिल्ली (वीकेंड रिपोर्ट) Delhi Chief Minister Rekha Gupta attacked : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमले की कोशिश से हड़कंप मच गया। यह घटना मुख्यमंत्री आवास पर उस वक्त हुई, जब वह लोगों की समस्याएँ सुन रही थीं। इसी दौरान एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अचानक उन पर हमला करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर हालात को काबू में लिया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक माहौल को लेकर गंभीर बहस छिड़ गई है।
भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरी घटना की निंदा की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। यह मामला पुलिस जाँच में सामने आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा गया है।
Delhi Chief Minister Rekha Gupta attacked : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि एक 35 वर्षीय व्यक्ति जनसुनवाई में आया था। उसने मुख्यमंत्री को कुछ दस्तावेज़ दिए। इसके बाद कुछ हाथापाई हुई। उसने हमला करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह किसी भी पार्टी का काम हो सकता है, जो हताश हो गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





