
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Cyber Fraud Warning : भारत सरकार ने मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए एक नई और बेहद खतरनाक साइबर धोखाधड़ी को लेकर चेतावनी जारी की है। इस फ्रॉड को USSD-आधारित कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम कहा जा रहा है, जिसके जरिए साइबर अपराधी लोगों के बैंक खातों और मैसेजिंग ऐप्स को निशाना बना रहे हैं।
यह चेतावनी Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई द्वारा जारी की गई है, जो Ministry of Home Affairs (गृह मंत्रालय) के अधीन काम करती है। I4C के मुताबिक, ठग बेहद चालाक तरीके से लोगों को गुमराह कर उनके मोबाइल फोन का कंट्रोल अपने हाथ में ले रहे हैं।
क्या है USSD और कैसे होता है फ्रॉड?
USSD (Unstructured Supplementary Service Data) एक ऐसा मोबाइल कोड सिस्टम है, जिसमें * और # जैसे चिन्हों का इस्तेमाल होता है। इसके जरिए बिना इंटरनेट के भी मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी कई सेवाएं एक्टिव की जा सकती हैं। अब साइबर अपराधी इसी तकनीक का गलत फायदा उठा रहे हैं।
Cyber Fraud Warning : डिलीवरी कॉल बनकर फंसाते हैं जाल में
इस घोटाले में अपराधी खुद को कूरियर या डिलीवरी कंपनी का एजेंट बताकर कॉल करते हैं। वे पार्सल कन्फर्मेशन या डिलीवरी टाइम बदलने का बहाना बनाते हैं। इसके बाद पीड़ित को एक खास कोड डायल करने के लिए कहते हैं, जो आमतौर पर 21 से शुरू होता है, और साथ में एक मोबाइल नंबर जोड़ने को कहते हैं।जैसे ही यूजर वह कोड डायल करता है, उसके फोन की कॉल फॉरवर्डिंग चुपचाप एक्टिव हो जाती है।
कैसे होता है बड़ा नुकसान
कॉल फॉरवर्डिंग चालू होते ही बैंक से आने वाली कॉल, OTP वेरिफिकेशन कॉल, और WhatsApp या Telegram जैसे ऐप्स की सुरक्षा कॉल सीधे स्कैमर के नंबर पर चली जाती हैं। इसके बाद अपराधी आसानी से बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते हैं या सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लेते हैं।
सरकार की सलाह
सरकार ने साफ कहा है कि किसी भी अनजान कॉल पर बताए गए कोड को कभी भी डायल न करें। अगर ऐसा कोई संदिग्ध कॉल आए, तो तुरंत उसे काट दें और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।य ह चेतावनी एक बार फिर याद दिलाती है कि थोड़ी सी लापरवाही डिजिटल दुनिया में भारी नुकसान का कारण बन सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


