
भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट) – Crime News : रीवा में शिल्पी प्लाजा में कार सवार युवकों ने फिल्मी स्टाइल में एक पुलिसकर्मी कार से कुचलने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी कार के पहियों के नीचे आने की बजाय बोनट पर उछलकर गिरा और जान बच गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार सवार युवक पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेमरिया थाना अंतर्गत शाहपुर चौकी में तैनात पुलिसकर्मी अतुल पांडेय किसी काम के चलते शिल्पी प्लाजा गए हुए थे। घर वापसी के दौरान उनकी बाइक के सामने एक कार आ गई और उसमें सवार युवक से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते ही युवक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट शांत होने के बाद जैसे ही पुलिसकर्मी अतुल वहां से जाने लगे, तभी कार सवार ने उन पर कार चढ़ा दी और अतुल कार के बोनट पर गिर गए। कार चालक गाड़ी रोकने की बजाए उन्हें दूर तक घसीटता हुआ ले गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





