
तिरुवनंतपुरम (वीकैंड रिपोर्ट)– Crime News : वेंजारामूडू में एक युवक ने 5 लोगों की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी प्रेमिका, भाई, दादी, चाचा और चाची की चाकू-हथौड़ा से बेरहमी से हत्या की। इसके बाद आरोपी ने मां पर हमला कर उन्हें भी मारने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी ने वेंजारामूडू पुलिस थाने जाकर सरेंडर किया और अपराध कबूला। आरोपी का नाम अफ्फान है।
Crime News : पुलिस ने अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिसमें आरोपी का भाई अहसन, दादी सलमा बीवी, चाचा लतीफ, चाची शाहिदा और उसकी प्रेमिका फरशाना शामिल हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने तीन अलग-अलग घरों में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने भी जहर पीकर जान देने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल जाने से उसकी जान बच गई। फिलहाल पुलिस हत्याओं की वजह का पता लगाने में जुटी है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


